{"_id":"69eae3f804c1587d3b033073","slug":"man-murdered-in-village-mandothi-in-bahadurgarh-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: गांव मांडोठी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध बना कारण; केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahadurgarh: गांव मांडोठी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध बना कारण; केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार
कृष्ण के गांव के ही एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते उसके परिजनों ने वीरवार को कृष्ण को घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ के आसौदा थाना क्षेत्र के गांव मांडोठी में वीरवार को एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पूर्ण निवासी मांडोठी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई कृष्ण के गांव के ही एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते उसके परिजनों ने वीरवार को कृष्ण को घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
घायल अवस्था में आरोपियों ने कृष्ण को गांव के ही महावीर के घर के पास ही छोड़ दिया। परिजन उसे तुरंत सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X