{"_id":"6a5c42396dab9245cd029baf","slug":"security-contractor-for-chhara-toll-in-bahadurgarh-shot-dead-nephew-injured-while-trying-to-intervene-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ में छारा टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, बीच-बचाव में भतीजा भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बहादुरगढ़ में छारा टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, बीच-बचाव में भतीजा भी घायल
Sun, 19 Jul 2026 08:49 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:49 AM IST
सार
छारा निवासी नीरज को गांव के ही दो भाईयों ने फोन कर बहराना रोड पर बुलाया था। बताया गया कि उन्होंने पार्टी करने और कुछ जरूरी बात करने के बहाने नीरज को बुलाया। नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ के गांव छारा में शनिवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना में छारा निवासी नीरज की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा मनजीत घायल हो गया। नीरज छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेकेदार है। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11:40 बजे गांव छारा निवासी नीरज को गांव के ही दो भाईयों ने फोन कर बहराना रोड पर बुलाया था। बताया गया कि उन्होंने पार्टी करने और कुछ जरूरी बात करने के बहाने नीरज को बुलाया। नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों भाईयों में से एक ने अपने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नीरज को चार से पांच गोलियां लगीं। बीच-बचाव करने पहुंचे मनजीत के दाहिने पैर में भी गोली लग गई।
विज्ञापन
दोनों घायलों को तुरंत रोहतक के काइनॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मनजीत का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।