फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jewelry and cash worth lakhs of rupees were stolen from four houses simultaneously in Bamori Kala village

टीकमगढ़ में चोरों का खौफ: एक ही रात चार घरों के टूटे ताले, 30 लाख से अधिक के जेवर और 10 लाख की नकदी हुई चोरी

Sun, 19 Jul 2026 11:07 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 11:07 AM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बमोरी कला गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs of rupees were stolen from four houses simultaneously in Bamori Kala village
पीड़िता।

विस्तार

टीकमगढ़ में लगातार बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। ताजा मामला बमोरी कला गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और बड़ी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने बमोरी कला गांव निवासी गणपत कुशवाहा, बिंदी अहिरवार, संतोष अहिरवार और रईस पठान के घरों में चोरी की। एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुबह जब परिवारों को घरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चारों घरों से करीब 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 10 लाख रुपए की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि चोरी की वास्तविक रकम और सामान का आकलन पुलिस जांच तथा परिवारों द्वारा दी गई जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही रात बनाया चार घरों को निशाना
घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाए जाने से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बमोरी कला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


ये भी पढ़ें- पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष: उज्जैन में BJP नेता के भतीजे के बाद भाई जय की भी हुई मौत, दो लोग भी गंभीर घायल
फिलहाल, एक ही रात में चार घरों में हुई लाखों रुपए की चोरी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस के सामने लगातार बढ़ता अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

घटनास्थल पर पुलिस

घटनास्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed