{"_id":"6a5b87388491be078807941e","slug":"50-meter-long-power-cable-of-drinking-water-scheme-stolen-mandi-news-c-90-1-mnd1021-205459-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेयजल योजना के 50 मीटर लंबे बिजली तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेयजल योजना के 50 मीटर लंबे बिजली तार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी माता मंदिर चोरी का अब तक नहीं लगा सुराग, 1200 आबादी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ कॉलोनी पंचायत में चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। भराड़ी माता मंदिर में 26 जून को हुई चोरी का खुलासा नहीं हुआ था कि चोरों ने खुराहल वार्ड की पेयजल योजना के करीब 50 मीटर लंबे बिजली तार चोरी कर लिए। इससे करीब 1200 लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर ने बताया कि योजना की तार पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए। उन्होंने जल शक्ति विभाग से सुरक्षा के लिए खंभों के माध्यम से तार बिछाने या रात में चौकीदार तैनात करने की मांग की। वहीं, मंदिर चोरी मामले में भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पंचायत ने पुलिस के सहयोग से चोरों की पहचान करने का निर्णय लिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पेयजल योजना को दोबारा चालू किया जा रहा है और चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।