{"_id":"6a5c6dfeba0ed26c3e084aa7","slug":"video-kk-saklani-jansamvad-kochhu-kholu-villages-anti-drug-campaign-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल के कोच्छू-खोलू गांव पहुंचे केके सकलानी, युवाओं से बोले- नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा को अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल के कोच्छू-खोलू गांव पहुंचे केके सकलानी, युवाओं से बोले- नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा को अपनाएं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:56 AM IST
Link Copied
जोगिंदर नगर विकास मंच के संस्थापक केके सकलानी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लडभड़ोल क्षेत्र के कोच्छू और खोलू गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
जनसंवाद के दौरान केके सकलानी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों और बुजुर्गों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, ताकि बच्चे अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें।
उन्होंने कहा कि माता-पिता को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे किस संगति में रह रहे हैं, कहां आ-जा रहे हैं और अपना समय किन गतिविधियों में व्यतीत कर रहे हैं। परिवार और समाज की जागरूकता से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सकता है।
केके सकलानी ने युवाओं से पढ़ाई और खेलकूद पर पूरा ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि अनुशासन और मेहनत ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से चिट्टे जैसे जानलेवा नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने "जय भारत, जय हिमाचल" का नारा लगाते हुए समाज के सभी वर्गों से नशामुक्त और जागरूक हिमाचल के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।