{"_id":"6a5ba5556f094671bd03788c","slug":"video-kanpur-child-bitten-by-dog-while-playing-outside-home-in-chakeri-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा
चकेरी के सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में शुक्रवार की रात घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। उन्नाव के शुक्लागंज मनोहरनगर निवासी गुलफ्शा के मुताबिक उनके पति अजमत खान शादी समारोह में सजावट का काम करते हैं। वह पिछले माह अपने मायके सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में अपने आठ साल के बेेटे राहिल के साथ आई थी। शुक्रवार की रात करीब दस बजे राहिल कॉलोनी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक कुत्ते ने राहिल पर हमला कर दिया। कुत्ते ने राहिल के पैर और जांघ पर काट लिया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।