{"_id":"6a5ba72af4f3ca6c4606b17e","slug":"video-father-son-duo-arrested-for-theft-at-a-jewelry-shop-in-kaithal-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के जवेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के जवेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा एंटी नारकोटिक सैल ने करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यवान उर्फ भोला तथा उसके पुत्र रोहित उर्फ छोटू दोनों निवासी गांव नरड़, जिला कैथल के रहने वाले हैं।
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी, कैथल निवासी रवि वर्मा ने शिकायत दी थी कि 17 जुलाई की दोपहर वह अपनी करनाल रोड स्थित ज्वेलरी दुकान को शीशे के गेट पर ताला लगाकर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन, कैथल में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीम ने इस चोरी के मामले को मात्र 12 घंटे के भीतर सुलझाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपी रोहित पर पहले भी चोरी के करीब 5 प्राथमिकि दर्ज है। आरोपियों से गहन पूछताछ तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कीओर अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।