बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain makes the weather pleasant in Pilibhit

VIDEO: पीलीभीत में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, शहर में जलभराव से बढ़ीं दिक्कतें

Mukesh Kumar Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:15 PM IST
Rain makes the weather pleasant in Pilibhit
पीलीभीत में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। झमाझम बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं वातावरण भी पूरी तरह खुशनुमा हो गया। बारिश से धान की रोपाई और बुवाई में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पर्याप्त नमी आने से कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित रहा और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। जिन किसानों ने रोपाई शुरू कर दी है, उनके लिए यह वर्षा संजीवनी साबित होगी, जबकि जिन खेतों में अभी रोपाई बाकी है, वहां भी पर्याप्त नमी मिलने से कार्य में तेजी आएगी। हालांकि लगातार बारिश का दौर लंबा खिंचने पर निचले क्षेत्रों में जलभराव से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक 21 जुलाई तक रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: टिन्नू व मनीष की 39 घंटे की रिमांड शुरू, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

18 Jul 2026

Video: अयोध्या में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, राम मंदिर व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर उठाए सवाल

18 Jul 2026

बारिश से गोरखपुर की सड़कें बनीं तालाब, सड़कों पर लगा पानी

18 Jul 2026

नवरात्रि तक खोराबार आवासीय योजना के आवंटियों को मिलेगी फ्लैट की चाबी

18 Jul 2026

सिकंदरपुर के पास खेत में मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

18 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: पीआरवी टीम पर पथराव और जानलेवा हमला, दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

18 Jul 2026

स्टेडियम में हॉकी का रोमांच, कैंट और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीते खिताब

18 Jul 2026
विज्ञापन

16 बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 12 सदस्यीय टीम भी होगी जल्द घोषित

18 Jul 2026

VIDEO: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली

18 Jul 2026

राधा कृष्ण मंदिर के 41 वें स्थापना दिवस

18 Jul 2026

ट्रायल देती बालिका वर्ग के खिलाड़ी।

18 Jul 2026

लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।

18 Jul 2026

दफन के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया शव,

18 Jul 2026

जल भराव के बाद स्थिति बिगड़ी

18 Jul 2026

26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित

18 Jul 2026

बारिश में बढ़े चर्म रोग के मरीज

18 Jul 2026

सिक्स लेन ओवर ब्रिज का 22 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

18 Jul 2026

Tikamgarh: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ओबीसी महासभा ने किया विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

18 Jul 2026

अमृतसर में एक किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

18 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने 100 मामलों में जब्त नशा किया नष्ट, खन्ना पेपर मिल में चलाया अभियान

18 Jul 2026

Durg Murder: दुर्ग में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

18 Jul 2026

Bhopal: डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध बूचड़खाना, पुलिस ने किया खुलासा; बेटे-दामाद व मुख्य आरोपी गिरफ्तार

18 Jul 2026

कानपुर: 48 माह में मुखिया समेत पांच बेटों की मौत; सिकटिया गांव के इस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

18 Jul 2026

पठानकोट में चक्की नदी उफान पर, जलस्तर के बढ़ने और कटाव की वजह से लोग सहमे

मोगा के बोहना चौक के पास खाली प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

नंगल हाइडल नहर में कूदा लुधियाना का नाैजवान

Datia: उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा फैक्टर, किसके पक्ष में जाएगा चुनाव?

18 Jul 2026

मोगा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट की गड़बड़ी? एक अधिकारी को दो जिलों में भेजने के आदेश

18 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने की PM मोदी की तारीफ, किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed