{"_id":"6a5b595ef6fe8d748c0d176c","slug":"video-sanidhya-gupta-from-badaun-secured-the-6773rd-rank-in-neet-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET-UG: बदायूं के सानिध्य गुप्ता ने हासिल की 6773वीं रैंक, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET-UG: बदायूं के सानिध्य गुप्ता ने हासिल की 6773वीं रैंक, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:15 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले के होनहार छात्र सानिध्य गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में 615 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 6773 वीं रैंक हासिल की है। सानिध्य ने बताया कि उन्होंने नियमित कक्षाओं के साथ प्रतिदिन तीन से चार घंटे सेल्फ स्टडी की। पढ़ाए गए विषयों का उसी दिन रिवीजन करने और लगातार मॉक टेस्ट देने से उनकी तैयारी मजबूत हुई। परीक्षा से पहले अंतिम तीन महीनों में उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की, जिसका परिणाम उन्हें शानदार सफलता के रूप में मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। सानिध्य ने बताया कि डॉक्टर परिवार में होने के कारण उन्हें शुरुआत से ही सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिला, जिसने कठिन तैयारी के दौरान उनका आत्मविश्वास बनाए रखा। सानिध्य की बड़ी बहन श्रृगवी गुप्ता पहले ही नीट में ऑल इंडिया 200वीं रैंक हासिल कर डॉक्टर बन चुकी हैं। वहीं दूसरी बहन नैना गुप्ता भी नीट में अच्छा स्कोर कर चुकी है। सानिध्य का कहना है कि माता पिता और परिवार के अनुभव और मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को सही दिशा दी। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, छात्रों को अपनी मेहनत और तैयारी पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उनका मानना है कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता का सबसे बड़ा आधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।