फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Illegal bullet factory busted in this Bihar district over 500 cartridges seized Motihari bihar News

Bihar: अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से ज्यादा कारतूस बरामद; हथियार तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा

Sun, 19 Jul 2026 01:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

Bihar News: पूर्वी चंपारण पुलिस ने चकिया क्षेत्र में संचालित अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 500 से अधिक कारतूस, विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह कारतूस बनाकर बड़े स्तर पर सप्लाई भी करता था।
 

विज्ञापन
Illegal bullet factory busted in this Bihar district over 500 cartridges seized Motihari bihar News
मोतिहारी मिनी बुलेट फैक्ट्री से बरामद अर्धनिर्मित गोलिया और सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस ने हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया अनुमंडल क्षेत्र में संचालित अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, कारतूस बनाने की मशीनें, गन पाउडर, मेटल शीट, नाइट्रिक एसिड, रेड फॉस्फोरस, एसीटोन, चारकोल समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक और निर्माण सामग्री बरामद की है। मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए व्यापक जांच में जुटी है।

विज्ञापन


एक साथ कई जगहों पर छापेमारी, खुला बड़ा नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, एसडीपीओ चकिया और एसडीपीओ पकड़ीदयाल के नेतृत्व में मेहसी, चकिया, मधुबन, गड़हिया और फेनहारा थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध कारतूस निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक उपकरण और बड़ी मात्रा में रसायन बरामद किए गए।
विज्ञापन


कारतूस बनाकर सप्लाई भी करता था गिरोह
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल कारतूस का निर्माण ही नहीं करता था, बल्कि तैयार कारतूसों की खरीद-बिक्री और सप्लाई का संगठित नेटवर्क भी संचालित कर रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी गन फैक्ट्री के बाद फिर बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि हाल ही में पूर्वी चंपारण जिले में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ हुआ था। अब कारतूस निर्माण फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद यह साफ हो गया है कि जिले में हथियार तस्करों का संगठित नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस लगातार इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

दो पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही अहम
इस पूरे ऑपरेशन में मेहसी थानाध्यक्ष सानु गौरव और जिला आसूचना इकाई में तैनात एसआई कृष्ण मोहन की भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों की सक्रियता और सटीक सूचना के आधार पर इस बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव हो सका।


यह भी पढ़ें: Bihar: ' Khan Sir ने बर्बाद की कई लड़कियों की जिंदगी, होटल में क्या-क्या हुआ?' Raushan Anand | Video

सफल टीम को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम
पुलिस मुख्यालय ने इस सफल अभियान में शामिल टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके संभावित अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed