{"_id":"6a611c19ceac6ad34e0fe44d","slug":"drizzle-in-the-morning-and-sunshine-in-the-afternoon-people-troubled-by-humidity-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125582-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह बूंदाबांदी और दोपहर को निकली धूप, उमस से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह बूंदाबांदी और दोपहर को निकली धूप, उमस से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
-फोटो 87 : बारिश के बीच छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती बुजुर्ग महिला व युवती। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर में बुधवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम कुछ देर के लिए सुहावना हो गया, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हवा में नमी अधिक रहने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर रहा। पिछले 24 घंटे में 10.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार सुबह बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इसके बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर बढ़ गया। बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया।
बारिश के बाद शहर की कई निचली कॉलोनियों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, धर्म विहार, बराही फाटक, महावीर पार्क और झज्जर रोड सब्जी मंडी सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया। जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून गतिविधियां अभी सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण तापमान सामान्य रहने के बावजूद गर्मी का अहसास अधिक हो सकता है।
-फोटो 87 :