फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government School Silani's team first in Under-17 Kabaddi

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-17 कबड्डी में राजकीय स्कूल सिलानी की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government School Silani's team first in Under-17 Kabaddi
22jjrp10- झज्जर। शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते ​​खिलाड़ी। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
झज्जर। तलाव गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सोमवार को बारिश के चलते स्थगित हुए झज्जर खंड के लड़कों के वर्ग में कबड्डी और खो-खो के मुकाबले बुधवार को आयोजित कराए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता मल्हान ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम तलाव का दौरा कर झज्जर खंड की लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिताओं का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। तलाव गांव में जय कुमार कौशिक और मंजीत की देखरेख में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी में लड़कों के परिणाम

अंडर-14 आयु वर्ग में जीवन ज्योति स्कूल झज्जर ने पहला स्थान और वीके पाटोदा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी ने पहला स्थान और इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में जीएवी पाटोदा ने पहला और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो-खो में लड़कों के परिणाम

अंडर-14 वर्ग में दुर्गा स्कूल महराणा ने पहला और आरईडी स्कूल झज्जर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में दुर्गा स्कूल महराणा ने पहला और बीआरपीएस स्कूल दुजाना ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में एमआर स्कूल हसनपुर ने पहला और एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल झज्जर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शतरंज में चयनित खिलाड़ी

अंडर-14 वर्ग में आरईडी स्कूल झज्जर के वंशदीप, गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना के तनिश, जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रीत यादव, दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के यक्षित और ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल के एकांश का चयन हुआ। अंडर-17 वर्ग में आयुष, शिवम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाटोदा के तनिश और खातीवास के मनदीप का चयन हुआ। अंडर-19 वर्ग में पाटोदा के आशीष, एमआर हसनपुर के रोहन, मदर फूलों देवी के विराट, भविष्य और संस्कारम के आर्यन का चयन किया गया।


योग में चयनित खिलाड़ी

अंडर-14 वर्ग में झज्जर के कृतार्थ, संस्कारम खातीवास के लोकेश और राजकीय हाई स्कूल लाडपुर के कुनाल का चयन हुआ। अंडर-17 वर्ग में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर के विकास और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना के प्रिंस का चयन किया गया। अंडर-19 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरोली के लक्की का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed