सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to technical glitch, only 23 registrations were done in Rohtak and Kalanaur on the first day.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले दिन तकनीकी खामी से रोहतक व कलानौर में महज 23 रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Due to technical glitch, only 23 registrations were done in Rohtak and Kalanaur on the first day.
विज्ञापन
रोहतक। नए कलेक्टर रेट लागू के पहले ही दिन तकनीकी खामी के चलते व्यवस्था ठप रही। बुधवार दोपहर तक कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। दोपहर बाद व्यवस्था दुरुस्त होने पर जिले में कुल 23 रजिस्ट्री हुई। इनमें से छह रोहतक, छह कलानौर व 11 महम की रजिस्ट्री शामिल हैं।
Trending Videos

बुधवार को नए कलेक्टर लागू हो गए। पहले ही दिन लोग रजिस्ट्री कराने तहसील कार्यालय पहुंचे। रोहतक में सुबह 12 टोकन जारी किए गए। इनमें से शाम पांच बजे तक छह ने ही रजिस्ट्री कराई। कलानौर में भी छह व महम में 11 रजिस्ट्री हुई। सांपला में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व बुधवार को सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण रजिस्ट्री या अन्य कार्य रुके रहे। इससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद तकनीकी खराबी दूर होने पर काम सुचारु हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

वर्जन
जिले में बुधवार को नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। दिनभर में जिले में कुल 23 रजिस्ट्री हुई। महम में सबसे अधिक 11 रजिस्ट्री हुई। वीरवार से रजिस्ट्री की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। -प्रमोद चहल, जिला राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article