सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Earned Renown in Organic Farming; CM to Honor Today

Jhajjar-Bahadurgarh News: आर्गेनिक खेती में कमाया नाम, आज सीएम करेंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Earned Renown in Organic Farming; CM to Honor Today
22jjrp19- रणबीर सिंह। - फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
विज्ञापन
झज्जर। सासरौली निवासी रणबीर सिंह पिता कपूर सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। उनकी आर्गेनिक फसल को आसपास के ग्रामीण पहले ही बुक कर लेते हैं। हिसार में सोमवार को आयोजित होने वाले कृषि मेला खरीफ में रणबीर सिंह को सीएम नायब सैनी सम्मानित करेंगे।
Trending Videos

रणबीर सिंह फसल को बाजार में बेचने के बजाय सीधा लोगों को ही बेच देते हैं। इसका अच्छा खासा भाव उनको मिल जाता है। उन्होंने बताया कि पिता काफी सालों से आर्गेनिक खेती करते आए हैं। उनके बाद अब वह खुद भी आर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास पांच एकड़ जमीन है जिसमें अधिकतर सरसों व गेहूं लगा रखी है जबकि लगभग एक एकड़ में सब्जियां भी लगा रखी है। इसमें प्याज, घीया, पेठा शामिल है। उनके पिता ने लगभग 5 फीट की आर्गेनिक लोकी उगाई थी और वह भी 48 से 50 इंच की लोकी उगा चुके हैं।
वह पिछले तीन साल से खेती कर रहे हैं। अब देसी गेहूं की खेती ज्यादा की जा रही है, क्योंकि यहां के पानी में टीडीसी की मात्रा ज्यादा बढ़ गई है। ज्यादा टीडीएस वाले पानी में देसी गेहूं की फसल काफी अच्छी होती है और उसका रंग भी गहरा सुनहरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed