{"_id":"69bdbc665e282f49fb02c437","slug":"emphasis-placed-on-making-schools-clean-amidst-rising-enrollments-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132980-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नामांकन वृद्धि के साथ स्कूलों को स्वच्छ बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नामांकन वृद्धि के साथ स्कूलों को स्वच्छ बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन
20jjrp01- बेरी में आयोजित स्कूल मुखियाओं की बैठक को संबोधित करते जिला शिक्षा अधिकारी रति
विज्ञापन
झज्जर। बेरी खंड में आगामी सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में स्कूल प्रमुखों, बीआरपी और एबीआरसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने की।
बैठक की शुरुआत जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने की। उन्होंने सत्र 2024-25 और 2025-26 के नामांकन आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बालवाटिका कक्षाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
साथ ही, होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड और वार्षिक मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए। राजबाला मलिक ने नामांकन वृद्धि के साथ स्कूलों को स्वच्छ और हरित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर वातावरण विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाता है।
उन्होंने अप्रैल के पहले सप्ताह में होने वाले फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी पर विशेष फोकस रखने और जर्जर भवनों में छात्रों को न बैठाने के निर्देश दिए। रतिंदर सिंह ने नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाने और उसकी नियमित रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
खंड शिक्षा अधिकारी रोहताश दहिया ने समयबद्धता, नियमितता और 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम सिंह, परिवार पहचान पत्र नोडल अधिकारी रविंदर सिंह व सतदेव राठी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos