फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Encroachment on government land will not be tolerated: SDM

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

Wed, 19 Aug 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on government land will not be tolerated: SDM
-फोटो 88 : शहर में परशुराम मार्ग का दौरा करते एसडीएम अभिनव सिवाच व नगर परिषद के अधिकारी। स्रोत
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के कई क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं और सरकारी भूमि की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सब्जी मंडी के समीप स्थित सरकारी जमीन का निरीक्षण करते हुए राजस्व रिकॉर्ड, वर्तमान स्थिति और सीमांकन सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि भूमि को वृद्ध आश्रम के लिए चिह्नित किया गया है। एसडीएम ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार जमीन की पैमाइश और सीमांकन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी कार्रवाई पारदर्शी एवं नियमानुसार करने तथा रिकॉर्ड के आधार पर आवश्यक कदम उठाने को कहा। एसडीएम ने अधिकारियों को जमीन की स्थिति पर निगरानी रखने और किसी भी अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed