फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers demanded a 33-foot-wide access road to their agricultural land from the Chief Minister.

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने मुख्यमंत्री से मांगा कृषि भूमि तक 33 फीट चौड़ा रास्ता

Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers demanded a 33-foot-wide access road to their agricultural land from the Chief Minister.
-फोटो 81 : मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखते नयागांव के किसान। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। गांव नयागांव बीर बरकताबाद के किसानों ने अधिग्रहण से बची कृषि भूमि तक रास्ता दिलाने की मांग की है। उन्होंने भाजपा नेता जसबीर सैनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि अधिग्रहण के बाद उनकी भूमि तक कोई राजस्व रास्ता नहीं बचा है, जिससे खेती में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि 16 मई को एचएसवीपी प्रशासक रोहतक की मौजूदगी में बैठक हुई थी। इसमें एचएसवीपी बहादुरगढ़ और डीटीपी झज्जर के अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर रास्ते की अनुपलब्धता स्वीकार की थी। विभाग ने दो करम रास्ता देने की रिपोर्ट बनाई है, पर यह उनके लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

कृषि यंत्रों की आवाजाही के लिए किसानों ने अधिग्रहण के चार करम रास्ते के साथ दो करम अतिरिक्त रास्ता जोड़कर कुल 33 फीट चौड़ा रास्ता देने की मांग की है। किसान अतिरिक्त रास्ते के बदले निर्धारित राशि या जमीन देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर किसानों की जमीन तक रास्ता पहुंचाने में अड़चन डाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके प्रभाव से अधिकारियों के स्तर पर फाइल को बार-बार घुमाया जा रहा है। सैनी ने मामले की निष्पक्ष जांच और किसानों को उनका हक दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निष्पक्ष जांच करवाने और नियमानुसार उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने और किसानों की समस्या का उचित समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed