फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested for the murder of a youth preparing for competitive exams.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for the murder of a youth preparing for competitive exams.
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 क्षेत्र में सैनिक नगर निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सुमित उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की। एक आरोपी पवन निवासी औरंगाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दूसरे नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुमित के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। 18 अगस्त को सेक्टर-6 के पटेल नगर में एक शव मिला था। शिनाख्त सैनिक नगर निवासी सुमित उर्फ सोनू के रूप में हुई। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे और खून से सना पत्थर भी घटनास्थल पर मिला।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। बताया गया था कि सुमित को उसके दोस्त अपने साथ ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे गाली गलौच होना बताया गया है। एक आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। -सत्यवीर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed