{"_id":"69d94f90612d996e5509648f","slug":"government-should-immediately-remove-the-condition-of-biometric-verification-sheila-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122702-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक सत्यापन कराने की शर्त तुरंत हटाए सरकार : शीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक सत्यापन कराने की शर्त तुरंत हटाए सरकार : शीला
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो-58: आसौदा अनाज मंडी में पहुंचे इनेलो नेता। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से किसानों पर थोपे गए नए नियमों के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल ने आसौदा अनाज मंडी में किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य शीला राठी ने कहा कि सरकार बायोमीट्रिक सत्यापन की शर्त तत्काल हटाए।
उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव साथ है। बायोमीट्रिक सत्यापन की शर्त से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि फसल खरीद, भुगतान में देरी, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में खामियां और तकनीकी दिक्कतों के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को फसल बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि अभय चौटाला के निर्देश पर प्रदेशभर की मंडियों में एक महीने तक ये केंद्र संचालित किए जाएंगे जहां कार्यकर्ता मौजूद रहकर किसानों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
इनेलो ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। इस मौके पर रामनिवास सैनी, महेंद्र सिंह दलाल, धर्मबीर फौजी, योगेंद्र राठी, राजबीर परनाला, रामधन दलाल, भूप सिंह राठी, जय सिंह, अतरे पंडित, सन्नी दलाल, मंजीत मौजूद रहे।
Trending Videos