सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal Urea Fertilizer Racket Busted in Rohad; 65 Sacks Recovered, Factory Owner Apprehended

Haryana Crime: रोहद में अवैध यूरिया खाद का भंडाफोड़, 65 कट्टे बरामद; फैक्टरी मालिक काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 02 Apr 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस टीम ने रोहद पुल के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे उसकी फैक्ट्री में ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से भारत यूरिया के 65 कट्टे (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद हुए।

Illegal Urea Fertilizer Racket Busted in Rohad; 65 Sacks Recovered, Factory Owner Apprehended
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने गांव रोहद के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए कृषि उपयोग के यूरिया खाद के 65 कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक रोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव रोहद को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार पीएसआई प्रमोद कुमार अपनी टीम एएसआई सुमित कुमार, सिपाही सोहनलाल, सिपाही अमित और सिपाही साहिल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित बिना नंबर प्लेट के लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में सांपला की ओर से कृषि उपयोग वाला यूरिया खाद लेकर रोहद की ओर आ रहा है और उसे फैक्ट्री में ले जाकर औद्योगिक काम में प्रयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रोहद पुल के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे उसकी फैक्ट्री में ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से भारत यूरिया के 65 कट्टे (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद हुए। आरोपी मौके पर कोई बिल, परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

मौके पर पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने जांच के बाद बताया कि कृषि उपयोग वाले यूरिया का अन्य कार्य में प्रयोग एफसीओ-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed