{"_id":"69ce551442f65e12ed098df1","slug":"video-meritorious-girl-students-were-honoured-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, विधायक के समक्ष रखी गई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, विधायक के समक्ष रखी गई मांगें
बहादुरगढ़ शहर के पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनका स्वागत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। विधायक जून ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में पहुंची छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और अभ्यास करते रहने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। इसलिए हर छात्रा को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन के साथ प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य प्रवीन कुमारी ने विद्यालय में बेंच व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक जून ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।