{"_id":"69cdef3454701242cf05b851","slug":"major-fraud-in-bahadurgarh-11-lakh-lost-in-lure-of-plots-and-jobs-3-people-including-a-teacher-file-fir-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बड़ी ठगी: प्लॉट और नौकरी के लालच में 11 लाख गंवाए, शिक्षक सहित 3 लोगों ने दर्ज कराई FIR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ में बड़ी ठगी: प्लॉट और नौकरी के लालच में 11 लाख गंवाए, शिक्षक सहित 3 लोगों ने दर्ज कराई FIR
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी ने विक्रांत के साले दिनेश और पड़ोसन निर्मला को भी सस्ते प्लॉट दिलाने का लालच दिया। भरोसा कर पीड़ितों ने अलग-अलग समय पर आरोपी को करीब 11 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी और प्लॉट के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए।
सांकेतिक
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ के आर्य नगर निवासी एक शिक्षक सहित तीन लोगों से सस्ते प्लॉट और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
शिकायतकर्ता विक्रांत पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह दिल्ली के झाड़ौदा स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक है। वह गांव गोयला कलां निवासी अभिषेक को पिछले 6-7 वर्षों से जानता है। आरोप है कि नवंबर 2025 में अभिषेक ने एचएसवीपी के सेक्टर-11 बहादुरगढ़ में कम कीमत पर मकान दिलाने और विक्रांत को लैंड रिकॉर्ड एंड रेवेन्यू विभाग में तथा उसकी पत्नी पूनम को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के तहत बहादुरगढ़ कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी ने विक्रांत के साले दिनेश और पड़ोसन निर्मला को भी सस्ते प्लॉट दिलाने का लालच दिया। भरोसा कर पीड़ितों ने अलग-अलग समय पर आरोपी को करीब 11 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी और प्लॉट के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए।
बाद में जांच करने पर कागजात फर्जी पाए गए। पीड़ितों ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने केवल आंशिक राशि लौटाई और बाकी पैसे देने में टालमटोल कर रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।