{"_id":"69c5792ca260d37a770a1622","slug":"initiative-to-improve-soil-health-subsidy-will-be-given-for-cultivation-of-dhaincha-and-guar-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-829777-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मिट्टी की सेहत सुधारने की पहल... ढैंचा, ग्वार की खेती पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मिट्टी की सेहत सुधारने की पहल... ढैंचा, ग्वार की खेती पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए कृषि विभाग ढैंचा, ग्वार की खेती को प्रोत्साहन देगा। इसके लिए विभाग ने 20 हजार एकड़ भूमि में खेती करने का लक्ष्य रखा है। कृषि विभाग ने किसानों को इस योजना के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है। अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा ढैंचा की बिजाई के लिए प्रेरित करेंगे। किसानों को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
15 अप्रैल तक करवाना होगा पंजीकरण
कृषि विभाग के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एमएफएम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल तक होगा इसके बाद विभाग के कर्मचारी खेत में पहुंचकर 15 मई तक फसलों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन होने के बाद ही किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ाने में मिलेगी मदद
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ढैंचा जैसी हरी खाद वाली फसलें नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं और भूमि की उर्वरता शक्ति में सुधार करती हैं। इससे किसानों को मदद मिलेगी।
Trending Videos