Haryana: होली की रात वकील की हत्या, सोते हुए गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पुलिस कर रही जांच
हरियाणा के झज्जर में होली की रात एक वकील की हत्या कर दी गई। सोए हुए वकील की गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
झज्जर में होली की रात छारा चुंगी के पास देर रात एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिलानी गांव की विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी देवराज चाहर के तौर पर हुई है। घर पर सो रहे अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या की गई है। देर रात गंभीर हालत में उनको निजी अस्पताल लाया गया था, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सिलानी गांव निवासी हाल छारा चुंगी निवासी देवराज चाहर रात को घर पर सो रहे थे। किसी अज्ञात के उनके गले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। परिजनों ने देखा और उनको निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड
इस मामले के सामने आने के बाद बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा है और रोष जताया है। बार प्रधान दीपक गोयल ने मामले की निंदा की हैं और पुलिस से मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हत्या के मामले में पुलिस ने एक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में तीन टीम बनाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जाएगा। -सुरेंद्र कुमार, एसीपी, झज्जर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.