सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Participants from the district delivered a stellar performance at PNB Soldierthon-2026.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनबी सोल्जरथॉन-2026 में जिले के प्रतिभागियों का रहा शानदार प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
Participants from the district delivered a stellar performance at PNB Soldierthon-2026.
05jjrp03- दिल्ली में आयोजित मैराथन में भाग लेने वाले जिले के प्रतिभागी। स्रोत : प्रतिभागी
विज्ञापन
झज्जर। देशभक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएनबी सोल्जरथॉन-2026 का आयोजन जेएलएन स्टेडियम नई दिल्ली में हुआ। इसकी थीम रन विद सोल्जर-रन फॉर सोल्जर था जिसने प्रतिभागियों में देशभक्ति का विशेष जोश भर दिया।
Trending Videos

मैराथन में दिल्ली-एनसीआर के अनेक रनिंग व फिटनेस ग्रुप ने हिस्सा लिया और फिट इंडिया का संदेश दिया। झज्जर जिले की टीम ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन नरेंद्र कुमार ने 21 किलोमीटर दौड़ मात्र एक घंटा 56 मिनट में पूरी की। हरीश कुमार स्वामी ने भी 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उनका यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
इन्होंने लिया हिस्सा
पश्चिम कुमार (21 किमी), नरेंद्र कुमार (21 किमी), मारखन सिंह (21 किमी), सतीश कुमार (10 किमी), विजेन्द्र कुमार (10 किमी), दीपक शर्मा (10 किमी), राकेश कुमार (10 किमी), सुनील कुमार (21 किमी), अनुज शर्मा (21 किमी), विकास (21 किमी), अमित मालिक (5 किमी), सुनील गर्ग (10 किमी), विजय (10 किमी), सुरेंद्र कुमार (10 किमी), दविंदर कुमार (10 किमी), प्रमोद कुमार (5 किमी), हरीश कुमार (21 किमी), संदीप कुमार (10 किमी), विनोद कुमार (10 किमी), जैश (5 किमी), अनिल कुमार (5 किमी), जतिन शर्मा (5 किमी), सुशील (10 किमी), अनिल (5 किमी), राजबीर सिंह (10 किमी), सोनू कुमार (5 किमी), हर्ष (10 किमी), सुमित (5 किमी), अमित (5 किमी), मोलिक (5 किमी), जीतेंद्र (10 किमी), हर्ष कुमार (10 किमी), जगबीर सिंह (10 किमी), अजीत सिंह (10 किमी) में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed