{"_id":"6a023dc1b0c82f09c3014501","slug":"residents-of-rama-krishna-nagar-demanded-the-paving-of-streets-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123620-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रामा कृष्णा नगर के लोगों ने गलियां पक्की करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रामा कृष्णा नगर के लोगों ने गलियां पक्की करने की मांग की
विज्ञापन
फोटो-56: समस्याओं को लेकर रोष जताते कॉलोनी के लोग। स्रोत कॉलोनी वासी
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-9 की रामा कृष्णा नगर कॉलोनी के लोगों का वर्षों पुराना दर्द एक बार फिर सामने आया है। लोगों ने पहले तो कॉलोनी में एकत्र होकर रोष जताया और फिर समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान की मांग की है। एचपी गैस एजेंसी के पीछे बसी इस कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन के समक्ष कॉलोनी को पक्का करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
कॉलोनीवासी मलखान सिंह भाटी, पप्पू सिंह, मनमोहन ठेकेदार, सन्नी आदि ने बताया कि करीब 15 वर्षों से बसी इस कॉलोनी में लगभग 70 परिवार रह रहे हैं, लेकिन आज तक यहां सड़क, नाली, सीवर, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी की अधिकांश गलियां आज भी कच्ची हैं, जिससे बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कॉलोनी में एकत्रित हुए लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। रात के समय स्ट्रीट लाइटों के अभाव में अंधेरा छाया रहता है, जिससे दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता है।
समाधान शिविर में दिए गए शिकायत पत्र में कॉलोनी का जल्द सर्वे करवाकर उसे नियमित (रेगुलराइज) करने तथा विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की गई। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से पक्की सड़कें, नालियां, सीवर लाइन, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटें जल्द उपलब्ध करवाने की अपील की।
Trending Videos