सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rudra won gold in the State Sub Junior Boxing Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रूद्र ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rudra won gold in the State Sub Junior Boxing Championship
फोटो-57: बहादुरगढ़ में रूद्र का स्वागत करते खेल प्रेमी। स्रोत क्लब - फोटो : Samvad
विज्ञापन

Trending Videos

बहादुरगढ़। अहलावत बॉक्सिंग क्लब बहादुरगढ़ के खिलाड़ी रूद्र (गांव बामनौली) ने हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

क्लब के कोच संदीप अहलावत ने बताया कि 27 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक बहादुरगढ़ के बी.एस.एम स्कूल में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रूद्र ने अपने पहले मुकाबले में स्वीन (सोनीपत) को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में हर्ष (हिसार), सेमीफाइनल में श्रलोक (जींद) और फाइनल मुकाबले में जसविंदर (फरीदाबाद) को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब पहुंचने पर उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच संदीप अहलावत ने रूद्र को भविष्य में और मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। रूद्र के पिता मनजीत कुमार और माता शारदा वर्मा ने भी बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई

इस अवसर पर बलजीत दलाल, उमेश, राहुल, मुकेश, सचिन, रोहित अहलावत, अनिल अहलावत, बिट्टू पहलवान, तेजपाल सैनी, महावीर पहलवान, बलराज, अमित दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed