सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanatani Culture, Values, and Innovation Are Our Strength: Dhankhar

सनातनी संस्कृति, संस्कार और नवाचार हमारी ताकत : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sanatani Culture, Values, and Innovation Are Our Strength: Dhankhar
22jjrp18- गुरुकुल झज्जर में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओेमप्रकाश
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सनातनी संस्कृति, संस्कार और नवाचार हमारी ताकत है। स्वामी दयानंद ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार और ज्ञान से उजाला करने को समर्पित कर दिया। उनकी सुधारवादी विचारधारा से ही स्वदेशी और स्वराज का मंत्र मिला।
Trending Videos

उनके इसी मंत्र से प्रेरित होकर देश की आजादी के लिए अनेक देशवासियों ने त्याग और बलिदान दिया। भारत वर्ष की इस समृद्ध परंपरा को गुरुकुल आगे बढ़ा रहे हैं। वह रविवार को गुरुकुल झज्जर के 110वें वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचने पर आचार्य विजयपाल ने उनका वैदिक परंपरा से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने ईश्वर प्रार्थना उत्सव से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वामी ओमानंद के शिष्य और गुरुकुल के 24 विद्वान सन्यासी और ब्रह्मचारियों को सम्मानित किया गया।
हमारी सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सम्मेलन कराने जैसे निर्णय हमें नई तकनीक और नये ज्ञान के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातनी शिक्षा की बदौलत ही दुनिया के शक्तिशाली देश अब भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखने लगे हैं।
खाड़ी देशों में युद्ध को रोकने के लिए कई बड़े देश भारत को आगे आने की बात कर रहे हैं। यह आगे बढ़ते भारत की ताकत है। भाजपा की रीति और नीति में सनातनी संस्कृति के साथ राष्ट्र विकास सर्वोपरि है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।
पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में हर भारतीय का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत हो अपना। इस दौरान गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने व्यायाम का अद्भुत प्रदर्शन किया। मौके पर आचार्य विजयपाल, स्वामी प्रद्युम्न, स्वामी देवव्रत, स्वामी पूर्णानंद, डॉ. योगानंद शास्त्री, आचार्य विजयानंद, आनंद सागर, डॉ. जगदेव, स्वामी सुमेधानंद, रमेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed