{"_id":"6a023c3bed83b5c45a07527e","slug":"somnath-temple-is-a-living-example-of-indian-culture-sanjay-bhatia-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-134941-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण है : संजय भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण है : संजय भाटिया
विज्ञापन
11jjrp02- बाबा प्रसाद गिरि की समाधि पर पूजा करते राज्यसभा सांसद संजय भाटिया। स्रोत : प्रचार वि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया और विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून का स्वागत किया। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन श्रद्धालुओं को प्रसारित किया गया।
मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भारत की दृढ़ता, संस्कृति और आत्मसम्मान का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों की चुनौतियों और अनेक आक्रमणों के बावजूद हमारी संस्कृति और विरासत जीवित रही, क्योंकि देशवासियों ने अपनी आस्था और संस्कारों को कभी टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र रहा है। बाबा प्रसाद गिरि से लेकर अब तक अनेक संत महात्माओं ने इस धरोहर को संभालने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ-साथ बाबा प्रसाद गिरी की समाधि को नमन किया।
उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास हमें यह संदेश देता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें अपने संकल्प और आत्मविश्वास के साथ खड़े रहना चाहिए। इस दौरान विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मंहत परमानंद गिरी व मृत्युंज गिरी के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से शुरू कर चौपटा बाजार, डायमंड चौक, गोपाल मंदिर होते हुए पुनः बाबा प्रसाद गिरी मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर मुख्य मेहमानों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
प्रदर्शनी के माध्यम से किया प्रदर्शित
कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से सोमनाथ मंदिर की 1000 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण, सांस्कृतिक महत्व तथा भारत की सनातन परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों की जानकारी दी गई।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, महेंद्र बंसल, प्रवक्ता गीतांशु चावला, सुनीता चौहान, केशव सिंघल, पंकज शर्मा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीईओ रतिंद्र सिंह, उपस्थित रहे।
Trending Videos