सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The government primary school was rebuilt with community support.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक सहयोग से राजकीय प्राथमिक स्कूल का हुआ पुनर्निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The government primary school was rebuilt with community support.
-फोटो 67 : कंवरपाल जून ने अपने निजी खर्च से कराया राजकीय प्राथमिक स्कूल का पुनरोद्धार। स्रोत स्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय और शिक्षा विभाग बिल्डिंग का पुनर्निर्माण कराया गया। गांव निवासी व समाजसेवी कंवरपाल जून ने निजी खर्च से स्कूल के 4 कमरों, बरामदे और गेट का निर्माण कराया।
Trending Videos

करीब 60 साल पहले समाजसेवी के दादा चौधरी गोरधन सिंह ने इस स्कूल में दो कमरे बनाकर विद्यादान किया था लेकिन समय के साथ जर्जर हो चुके कमरों को पुनर्निर्माण की आवश्यकता पड़ी तो स्कूल प्रबंधन कमेटी ने उनसे सहायता मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) ने उनसे आग्रह किया था कि अगर वे दो कमरों का पुनर्निर्माण करा दें तो स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अन्यथा स्कूल में पानी भरने से मानसून में मजबूरीवश महीना भर की छुट्टी करनी पड़ती है।
कार्य पूर्ण होने पर सरपंच जयभगवान, पूर्व पंच विनोद, प्राचार्य कैलाश देवी, प्राथमिक स्कूल प्रभारी समुंद्र सिंह, ज्योति ने कंवरपाल जून का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed