सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traveling from Bahadurgarh to the airport will be easier via the Aerocity interchange.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एयरोसिटी इंटरचेंज से बहादुरगढ़ से एयरपोर्ट जाना होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Traveling from Bahadurgarh to the airport will be easier via the Aerocity interchange.
-फोटो 57 : दिल्ली में बनाया जा रहा इंटरचेंज। स्रोत डीएमआरसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन को भविष्य में एक बड़े इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका फायदा बहादुरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा। यहां से दिल्ली एयरपोर्ट तक यात्रा आसान होगी।
Trending Videos

दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन फेज-4 के अंतर्गत निर्माणाधीन तुगलकाबाद-एयरोसिटी गोल्डन लाइन कॉरिडोर से जुड़ेगा। बहादुरगढ़ से 60 हजार से अधिक लोग काम के लिए दिल्ली जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रधान अधिशासी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार, हाल ही में गोल्डन लाइन कॉरिडोर के एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन तक 2.263 किलोमीटर विस्तार को स्वीकृति दी गई है।
इसके बाद दिल्ली एयरोसिटी स्टेशन न केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गोल्डन लाइन, बल्कि भविष्य में प्रस्तावित एनसीआरटीसी के अलवर कॉरिडोर के लिए भी इंटरचेंज सुविधा प्रदान करेगा। इस तरह यह स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज हब के रूप में विकसित होगा।
गोल्डन लाइन के तुगलकाबाद तक पहुंचने के बाद बहादुरगढ़ और पश्चिमी हरियाणा से आने वाले यात्री बिना किसी असुविधा के एयरोसिटी पहुंच सकेंगे और वहां से सीधे एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के जरिए आईजीआई एयरपोर्ट के विभिन्न टर्मिनलों तक सफर कर सकेंगे।
नए दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन में प्लेटफॉर्म-टू-प्लेटफॉर्म और कंकोर्स-टू-कंकोर्स पेड एरिया कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह स्टेशन लगभग 22 मीटर की गहराई पर बनाया जाएगा। गोल्डन लाइन का स्टेशन करीब 290 मीटर लंबा होगा जो भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
इसके अनुसार, गोल्डन लाइन और प्रस्तावित एनसीआरटीसी कॉरिडोर एक-दूसरे को तिरछी दिशा में क्रॉस करेंगे और एनसीआरटीसी प्लेटफॉर्म के लिए जरूरी संरचनात्मक प्रावधान पहले से ही किए जाएंगे।
इस नई इंटरचेंज व्यवस्था से बहादुरगढ़, तुगलकाबाद, आंबेडकर नगर, खानपुर सहित कई क्षेत्रों की एयरपोर्ट कनेक्टिविटी में सुधार होगा। अनुज दयाल ने बताया कि यह परियोजना राजधानी और आसपास के शहरों की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुगम और यात्रियों के अनुकूल बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed