सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Training Provided in Modern Teaching Methods

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधुनिक शिक्षण विधियों का दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Training Provided in Modern Teaching Methods
14jjrp03- डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शिक्षण गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में किया गया। इसमें विभिन्न विषयों के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, नवीन तकनीकों व प्रभावी कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एआरओ वीके मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तन हो रहे हैं, इसलिए शिक्षकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने बताया कि इस दौरान शिक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण एवं शिक्षाप्रद विषयों पर विचार साझा किए गए। मौके पर सुनीता बहल, दीप्ति जगोटा, राजेश कुमार, रेखा वर्मा, रीना हरजाई, शंकर लाल, सुमिता, विजयपाल, दीपमाला, मीनू शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed