{"_id":"69c57a956c3098b3130bb965","slug":"two-nipun-vatikas-will-be-started-in-the-government-primary-school-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-829929-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुरू होंगी दो निपुण वाटिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुरू होंगी दो निपुण वाटिकाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। छोटे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से खरावड़ व मोरखड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण वाटिका शुरू की जाएगी। इन विद्यालयों में सत्र 2026-27 से बच्चों को आधुनिक व डिजिटल स्क्रीन की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। सीएसआर कार्यक्रम के तहत बैंकों के सहयोग से विद्यालयों में वाटिका का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विद्यालयों के क्लासरूम की दीवारों को आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो सके। निपुण वाटिका स्मार्ट क्लासरूम में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल स्क्रीन, शैक्षिक चार्ट, प्रोजेक्टर और अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बच्चों को प्रभावी ढंग से सीखने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- --
सेक्टर दो, तीन और चार मेें बनी थी प्रदेश की पहली निपुण वाटिका
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि निपुण वाटिका इस तरह का हरियाणा का पहला प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को राज्य स्तर पर भेजा गया है ताकि अन्य जिलों में भी इस प्रकार की वाटिका का निर्माण किया जा सके। सितंबर 2025 में जिले के सेक्टर दो, तीन और चार की पाठशाला में निपुण वाटिका शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में शुरुआती दौर में ही पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना और बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) में सुधार लाना है।
Trending Videos

बीजपुर क्षेत्र के खमहरिया में जी बी पी आर कंपनी के साईट पर श्रमिको के धरने को संबोधित करते ब्ल