सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   46-Year-Old Dispute Over Panchayat Land Resolved

Jind News: पंचायती जमीन को लेकर 46 साल पुराना विवाद सुलझा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
46-Year-Old Dispute Over Panchayat Land Resolved
ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। गांव भाणा ब्रहामणा में ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के बीच चल रहा 46 साल पुराना विवाद सुलझ गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को गांव में पहुंचकर विवाद का समाधान करवाया। पंचायती जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
Trending Videos

मामले की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री स्वयं गांव पहुंचे और स्थानीय कम्युनिटी सेंटर में ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ खुली बैठक की। इस दौरान नरवाना के एसडीएम जगदीश चन्द्र, डीएसपी कमलदीप राणा और बीडीपीओ तरुण सुथार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष रखे जिसके बाद मंत्री की पहल पर बातचीत आगे बढ़ी। लंबे विचार-विमर्श के बाद ग्रामीणों और पंचायत के बीच आपसी सहमति बन गई और विवाद का समाधान निकाल लिया गया। मामले के स्थायी समाधान और भविष्य में समन्वय बनाए रखने के लिए मौके पर ग्राम सभा की ओर से 11 सदस्यों की कमेटी गठित की गई।
इसमें प्रशासन की ओर से एडीसी, एसडीएम नरवाना और बीडीपीओ के साथ-साथ गांव के सरपंच को भी शामिल किया गया है। यह 11 सदस्यीय कमेटी आगे भी संबंधित मुद्दों पर आपसी तालमेल से निर्णय लेगी।
ग्रामीणों ने विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर संतोष जताते हुए कैबिनेट मंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब गांव में सौहार्द का माहौल है और सभी पक्ष फैसले से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed