सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two Factions Emerge in Shri Banke Bihari Sankirtan Mandal; 7 Members Resign

Jind News: श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल के दो गुट, 7 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two Factions Emerge in Shri Banke Bihari Sankirtan Mandal; 7 Members Resign
इस्तीफे को लेकर ओर नए संकीर्तन मंडल के गठन की जानकारी देते हुए सदस्य। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहर में वर्ष 1995 से सक्रिय श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल में अब फूट खुलकर सामने आ गई है। मंडल के दो गुट हो गए हैं और सात सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। कुछ लोगों द्वारा मंडल के नाम पर बिना सदस्यों की सहमति के गोशाला में लाखों रुपये की राशि दान करने पर मामला गहरा गया।
Trending Videos

इस घटनाक्रम से नाराज होकर मंडल के सात प्रमुख सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जानकारी के अनुसार, इस्तीफा देने वाले सदस्यों में पंकज गोयल, विजय बंसल, दीपक मित्तल, सुनील गर्ग, प्रदीप गर्ग, बृज मोहन मित्तल और तरसेम गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सदस्यों का आरोप है कि मंडल के नाम का उपयोग कर बिना सर्वसम्मति के आर्थिक निर्णय लिए गए जिससे संगठन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए। इस्तीफे के बाद इन सदस्यों ने अपनी अलग संस्था का गठन करते हुए उसका नाम श्रीजी बांके बिहारी संकीर्तन मंडल रखा है।
नई संस्था के गठन के साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। पंकज गोयल को प्रधान, सुनील गर्ग को उप-प्रधान, प्रदीप गर्ग को कैशियर, विजय बंसल को सचिव, दीपक मित्तल को सह-सचिव, बृज मोहन मित्तल को प्रेस प्रवक्ता और तरसेम गोयल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल से तोड़ा नाता
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे पहले की तरह ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे लेकिन अब उनका श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल से कोई संबंध नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मंडल के नाम पर धनराशि का लेन-देन किया है। वही उसकी जिम्मेदारी भी निभाएं और संगठन को आगे कैसे संचालित करना है, यह उनका आंतरिक मामला है।
इस्तीफा देकर नई संस्था का किया गठन
श्रीजी बांके बिहारी संकीर्तन मंडल के नवनियुक्त प्रधान पंकज गोयल ने बताया कि श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल से सात सदस्यों ने इस्तीफा देकर नई संस्था का गठन किया है। उन्होंने कहा कि नए संगठन में उन्हें प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन पहले की तरह समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed