जींद। जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति एवं सामान्य अस्पताल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. मोनिका घनघस ने 52 मरीजों की जांच की, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा वत्स ने 25 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। जांच के दौरान एसिडिटी, कब्ज, फैटी लीवर, बवासीर और महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
डॉ. मोनिका ने बताया कि पेट में गैस और पाचन संबंधी समस्याओं वाले मरीज अधिक संख्या में सामने आए। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है।
उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बिना आर्थिक बोझ के विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान हो सके। इस अवसर पर नरेश जैन, विनोद मंगला, पवन मित्तल, जयपाल बंसल, देवीराम गर्ग, राकेश शर्मा, सतीश बंसल, बजरंग बाता और बॉबी जिंदल मौजूद रहे।