{"_id":"6a134da50a810a515e04d876","slug":"weekly-shrimad-bhagavat-katha-concludes-at-the-shiva-temple-with-reverence-and-devotion-jind-news-c-199-1-sroh1009-153963-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिव मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव से समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिव मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति भाव से समापन
विज्ञापन
24जेएनडी11: रोहतक रोड पर शिव मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लेते श्रद्धाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथामृत का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया। समापन अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गोयल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में भाईचारा एवं सद्भावना को मजबूत बनाते हैं। यह आयोजन गीता-भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट वृंदावन के मार्गदर्शन में शकुंतला वैष्णवी एवं राजेंद्र वैष्णव परिवार की ओर से करवाया गया।
कथा वाचक इंदु वैष्णवी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने परिवार सहित दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना था। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा आयोजकों ने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Trending Videos