बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   95 Youths Donated Blood

Jind News: 95 युवाओं ने किया रक्तदान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
95 Youths Donated Blood
01जेएनडी28: अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन व युवा विकास समिति ने बुधवार को हुड्डा कॉम्प्लेक्स स्थित डीआरडीए मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 95 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नर्सिंग अधिकारी मनीषा और गुलशन रोहिला ने शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
Trending Videos


मनीषा बरसाना ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को हर छह महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष एवं जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू ने बताया कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों और रक्तदान शिविरों के माध्यम से जनसेवा में जुटी है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज नरेश ढांडा, महासचिव विनोद शर्मा और संयोजक प्रवीण सैनी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शीला सैनी, राजेंद्र सोनी, सुखबीर धर्मराज, लाजपत राय सिंगला और दिनेश बराड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed