सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A five-member ad hoc committee formed by the District Bar

Jind News: जिला बार की बनाई पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Mar 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
A five-member ad hoc committee formed by the District Bar
02जेएनडी32-जिला बार में हुई जनरल हाउस की बैठक में बोलते हुए अ​धिवक्ता रविंद्र रंधावा। स्रोत अ​ध
विज्ञापन
जींद। जिला बार में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है। यह गठन सोमवार को जिला बार में हुई जनरल हाउस की बैठक में किया गया। इसमें हाईकोर्ट से वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र रंधावा भी शामिल हुए।
Trending Videos

एडहॉक कमेटी के गठन से पहले पूरे जिला बार के अधिवक्ताओं से नामों की सिफारिश मांगी गई थी। बार के विभिन्न सदस्यों की ओर से करीब 70 अधिवक्ताओं के नाम प्रस्तावित किए गए थे। इन सभी नामों पर विचार करने के बाद 11 अधिवक्ताओं को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आपसी सहमति और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए इनमें से पांच सदस्यों की एडहॉक कमेटी बनाई गई जिनमें एनके कंसल, राममेहर श्योकंद, रविंद्र ढाकल, शमशेर नेहरा और हरिमोन शर्मा शामिल हैं। कमेटी का गठन हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता रविंद्र रंधावा के मार्गदर्शन में किया गया।
यह एडहॉक कमेटी फिलहाल बार के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों को संभालेगी। कमेटी का मुख्य उद्देश्य बार में पारदर्शिता बनाए रखना, अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और आगामी चुनावों तक बार के कामकाज को सुचारू रूप से चलाना होगा।
बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी एडहॉक कमेटी के गठन का स्वागत किया है। उनका कहना था कि इससे बार के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान समय पर हो सकेगा। वहीं बार के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed