सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Havan was performed at the international weightlifter's home following the passing of a cow.

Jind News: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर के घर गाय के निधन पर किया हवन

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
A Havan was performed at the international weightlifter's home following the passing of a cow.
23जेएनडी25-वेट लिफ्टर दीपक लाठर के परिजन हवन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। शादीपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर दीपक लाठर के घर उनकी गाय के निधन पर परिवार ने हवन कर तेहरवीं की रस्म पूरी की। परिवार के लोगों ने गाय को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपक लाठर ने बताया कि 13 मार्च को अचानक हृदय गति रुकने से उनकी गाय का निधन हो गया था। इससे उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि उनके घर में गाय को केवल एक पशु नहीं बल्कि माता के रूप में पूजा जाता था। परिवार के सभी सदस्य उससे गहरा लगाव रखते थे और उसकी देखभाल पूरी श्रद्धा और प्रेम से करते थे। दीपक के पिता बिजेंद्र लाठर ने बताया कि पिछले दो वर्षों से गाय उनके परिवार का हिस्सा थी। वह घर के हर सदस्य के लिए बेहद खास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक लाठर ने बताया कि वह अपने खेल जीवन में प्राकृतिक चीजों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि गाय का दूध और घी शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। गाय का घी शरीर को ताकत देने के साथ-साथ चोटों से उबरने में भी मदद करता है इसलिए वह इसे अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानते हैं।
हवन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई और गाय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। परिवार ने बताया कि गाय के साथ उनकी कई भावनात्मक यादें जुड़ी हुई हैं, जिन्हें वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed