सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AIUTUC observed Anti-Imperialism Day.

Jind News: एआईयूटीयूसी ने मनाया साम्राज्यवाद विरोधी दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
AIUTUC observed Anti-Imperialism Day.
विज्ञापन
- एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का किया ऐलान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। यूनियन कार्यालय में एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सदस्य ईश्वर सिंह दहिया ने की और संचालन जिला प्रधान सुधीर करसिंधु ने किया।
सुधीर करसिंधु ने ईरान पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए शांतिप्रिय जनता से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का शोषणमुक्त समाज बनाने का सपना आज भी अधूरा है। आजादी के 78 साल बाद भी जनता महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद का जहर घोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर ने कहा कि एक अप्रैल से लागू होने जा रहे चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन के आह्वान पर एक अप्रैल को देशभर में काला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर केवल सिंह, धर्मबीर भनवाला, कृष्ण, वेदप्रकाश, कश्मीर और मूर्ति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed