Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
50-Year-Old Water Tank Demolished Under the Cover of Darkness in Narwana, Jind; Residents Stage Protest in the Morning
{"_id":"69c22d7c3ba3f1a9190aea4a","slug":"video-50-year-old-water-tank-demolished-under-the-cover-of-darkness-in-narwana-jind-residents-stage-protest-in-the-morning-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में रात के अंधेरे में 50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ी, सुबह लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में रात के अंधेरे में 50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ी, सुबह लोगों का प्रदर्शन
शहर के हुड्डा ग्राउंड क्षेत्र में स्थित करीब 50 साल पुरानी सार्वजनिक पानी की टंकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के समय तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, यह टंकी वर्षों से राहगीरों व आसपास के लोगों के लिए पीने के पानी का प्रमुख साधन रही है।
इसके आसपास कई छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले भी अपने रोजगार से जुड़े हुए हैं, जिनकी आजीविका इस सुविधा पर आंशिक रूप से निर्भर है। रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टंकी को पूरी तरह से तोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सुबह होते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप है कि यह कार्य जानबूझकर साजिश के तहत किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशान किया जा सके और उनके रोजगार पर असर डाला जा सके। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसकी पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभी दुकानदारों ने दोबारा से पैसे इकट्ठे करें सामान मंगवा कर टंकी बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।