सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees Sway to the Music at the Shri Banke Bihari Mahotsav at HUDA Ground

Jind News: हुडा ग्राउंड में श्री बांके बिहारी महोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Mar 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees Sway to the Music at the Shri Banke Bihari Mahotsav at HUDA Ground
23जेएनडी38: बांके बिहारी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। हुडा ग्राउंड में आयोजित पांचवां श्री बांके बिहारी महोत्सव रविवार रात भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के पुत्र गौरव बेदी ने परिवार सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
Trending Videos

महोत्सव की शुरुआत मुरादाबाद की भजन गायिका शिल्पी कौशिक ने अपने सुरों से की। उन्होंने रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते, होली आई होली आई और होली खेल रहो नंदलाल-देखो कुंज गली में जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा से आए भजन गायक हेमंत बृजवासी ने शुरुआत जय-जय श्री राधे के जयघोष से की। उन्होंने मेरी राधा, मुकुट सिर मोर का, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए समेत अनेक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में बांके बिहारी महाराज के स्वरूप के दर्शन कराए गए।
इसके साथ ही एक ओर बाबा खाटू श्याम और दूसरी ओर सालासर बालाजी के दरबार की झलक भी प्रस्तुत की गई जहां श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सौरभ चौधरी, हनीष छाबड़ा, बंटी, निखिल गर्ग, राघव सिंगला, जगदीश, राहुल, कमल गर्ग, यतिन, निशांत, यश और राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed