सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A man killed his wife in Jind

Haryana: जींद में दिल दहला देने वाली घटना, एक शख्स ने अपनी दो पत्नियों पर किया दरांत से हमला; एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

A man killed his wife in Jind
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जींद के सफीदों क्षेत्र के बागडू कलां गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो पत्नियों पर दरांत से हमला कर दिया। इसमें पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


बागडू़ कलां निवासी सुरेश ने रोहतक निवासी महिला सुनीता से करीब 16 साल पहले शादी की थी। शादी के बाद से ही सुनीता को बच्चा नहीं हुआ। ऐसे में सुरेश दो मार्च को बिहार से सविता को माला डालकर घर ले आया। पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण सुरेश ने सविता से दूसरी शादी की थी। बुधवार को सुनीता और सुरेश के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरेश ने गुस्से में घर पर रखे लकड़ी काटने वाले दरांत से सुनीता की हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई सविता पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं, मायका पक्ष के लोगों के देरी से आने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है इसलिए पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा।

पुलिस ने सुनीता के भानजे सोनीपत जिला के तेवड़ी निवासी मुकेश के बयान पर सुरेश के खिलाफ हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। -राजेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना सफीदों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed