सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three cylinders will be provided for a girl's wedding, while two will be provided for a boy's wedding.

Jind News: लड़की की शादी में तीन तो लड़के की शादी में दो सिलिंडर मिलेंगे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three cylinders will be provided for a girl's wedding, while two will be provided for a boy's wedding.
19जेएनडी32: शहर में सत्यम एजेंसी के बाहर गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद - फोटो : केसीए
विज्ञापन
जींद। शादी-विवाह के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन और गैस कंपनियों की कमेटी ने नई व्यवस्था लागू करते हुए सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos

अब शादी समारोहों के लिए निर्धारित संख्या में सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। नई व्यवस्था के अनुसार, लड़की पक्ष को शादी में तीन और लड़के पक्ष को दो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने तीनों गैस कंपनियों के प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह इस व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करें और जरूरतमंद लोगों को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराएं। सिलिंडर लेने के लिए लोगों को पहले कमेटी के पास आवेदन करना होगा।
शादी से एक दिन पहले संबंधित व्यक्ति को पत्र देकर सिलिंडर की मांग दर्ज करनी होगी। साथ ही प्रति सिलिंडर 2400 रुपये की राशि जमा करवानी होगी। यह राशि जमा करने के बाद ही सिलिंडर जारी किया जाएगा।
मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी
प्रशासन ने जिले के लिए प्रतिदिन 100 कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की है। इससे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन 70 सिलिंडरों की मांग सामने आई जिससे यह साफ है कि लोगों को इस फैसले से काफी राहत मिली है। बुकिंग प्रक्रिया में भी बड़ा सुधार किया गया है। पहले जहां सिलिंडर बुक कराने में 20 से 25 मिनट का समय लग जाता था। वहीं अब यह प्रक्रिया महज दो से चार मिनट में पूरी हो रही है। इससे लोगों का समय बच रहा है और अनावश्यक भीड़भाड़ भी कम हो रही है।
वर्जन
शादी के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इससे कई बार कालाबाजारी और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। नई व्यवस्था से इस पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। इस प्रणाली को सही तरीके से लागू होने से आने वाले समय में लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। गैस वितरण प्रणाली को भी अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।-अमित सैनी, सप्लाई इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article