{"_id":"69bd32f851da360a4003dc4a","slug":"video-students-sensitized-at-the-amar-ujala-foundations-police-ki-pathshala-in-jind-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
युवाओं को नशे और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय पीजी कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य शमशेर सिंह मलिक ने की, जबकि मुख्य रूप में डीएसपी संदीप सिंह ने शिरकत कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
डीएसपी संदीप सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को अंधकारमय बना देती है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित और खुशहाल समाज की नींव रख सकते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए नशे से दूर रहना चाहिए।
पुलिस की पाठशाला के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। आजकल ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनकी निजी जानकारी जैसे ओटीपी और पासवर्ड हासिल कर लेते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे और साइबर अपराध से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस टीम ने सरल और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। इस दौरान उप निरीक्षक नरेश कुमार ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। वहीं, जहां कहीं भी नशा बेचे जाने की सूचना मिले, उसकी जानकारी पुलिस के टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है।
अंत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, ताकि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर प्रो. रामकुमार, विजयपाल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।