सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aunt Murdered with Sharp-Edged Weapon in Dispute Over Chicken Theft

Jind News: मुर्गी चोरी के विवाद में चाची की तेजधार हथियार से हत्या

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Aunt Murdered with Sharp-Edged Weapon in Dispute Over Chicken Theft
19जेएनडी18: रेशमा। फाइल फोटो - फोटो : संगठन
विज्ञापन
जींद। रायचंदवाला गांव में एक माह पहले मुर्गी चोरी को लेकर हुए विवाद में अजय (20) ने चाची रेशमा (40) की तेजधार हथियार से गले, सीने और पेट में वार कर हत्या कर दी। सास लिच्छमी देवी की शिकायत पर अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

रायचंदवाला गांव की लिच्छमी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके बड़े बेटे अजमेर की 20 से 25 दिन पहले कुछ मुर्गियां चोरी हो गई थीं। अजमेर को शक था कि यह मुर्गियां उसके छोटे भाई अशोक की पत्नी रेशमा ने चोरी की हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवार में झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात साढ़े आठ बजे रेशमा पानी भर रही थी। घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि अजय तेजधार हथियार लेकर घर में घुस आया। उसने रेशमा के गले, सीने और पेट पर कई वार किए। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।
अजय के हमले से रेशमा फर्श पर तड़प रही थी
लिच्छमी देवी ने बताया कि अजय हाथ में धारदार हथियार लेकर घर की तरफ जा रहा था। तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी वारदात कर देगा। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंची तो देखा अजय रेशमा पर वार कर रहा था। खून से लथपथ रेशमा आंगन में गिरकर तड़प रही थी।
रेशमा के पति की एक साल पहले हो गई थी मौत



करनाल जिले के गढ़पार की रहने वाली रेशमा ने करीब 14 साल पहले रायचंदवाला गांव के अशोक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसके दो बेटे युवराज (12) और हनुमान (8) हुए। करीब एक साल पहले पति अशोक की मौत हो गई थी। इसके बाद रेशमा अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में ही रह रही थी। वही परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही थी।
खून से सना हथियार और कपड़े बरामद
सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर अलेवा थाना प्रभारी मोहन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम जींद के इंचार्ज डॉ. धर्मेंद्र सिवाच ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से खून से सना हथियार, कपड़े, दो जोड़ी चप्पलें और खून के नमूने मिले हैं।
वर्जन-
-पुलिस ने सास लिच्छमी देवी के बयान पर आरोपी अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।-मोहन लाल, थाना प्रभारी अलेवा।

19जेएनडी18: रेशमा। फाइल फोटो

19जेएनडी18: रेशमा। फाइल फोटो- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article