फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accelerate the beautification of Rani Talab: Jaluka

रानी तालाब के सुंदरीकरण में तेजी लाएं : जालुका

Tue, 14 Jul 2026 07:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Accelerate the beautification of Rani Talab: Jaluka
14जेएनडी16: रानी तालाब पर व्यवस्थाओं की जांच करके सुधार के निर्देश देते हुए आईएएस यश जालुका। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यश जालुका ने नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूट, ऐतिहासिक रानी तालाब और शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों में किसी भी लापरवाही को अस्वीकार्य बताया।
जालुका ने रानी तालाब के सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की दीवारों, रेलिंग और प्रवेश द्वार पर आवश्यकतानुसार पेंट कराने को कहा। प्रधानमंत्री के रूट पर हरित वातावरण के लिए सजावटी गमले लगाने और सड़क किनारे साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को ढीले तारों को ठीक करने, विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर की जांच कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

नगर निगम को चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कराने के निर्देश मिले। कूड़े के ढेर न दिखने और पर्याप्त डस्टबिन लगाने पर जोर दिया गया। सीवर लाइनों की सफाई, खुले ढक्कनों को बंद करने और बरसात के लिए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा और यातायात के लिए प्रधानमंत्री के रूट व कार्यक्रम स्थल पर आवारा पशुओं की आवाजाही रोकने के विशेष प्रबंध करने को कहा। सड़क संकेतकों, रेलिंग, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग जैसी नागरिक सुविधाओं में भी तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed