फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers were informed about modern pest control techniques.

Jind News: किसानों को कीट नियंत्रण की आधुनिक तकनीक बताई

Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers were informed about modern pest control techniques.
फोटो 14जेएनडी19-नरमा की फसल में बीमारियों की जांच करती कृ​षि वैज्ञानिकों की टीम। स्रोत प्रशासन
जींद। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद और जिला कृषि विभाग, जींद की संयुक्त टीम ने जिले में कपास और धान की नर्सरी का सर्वेक्षण किया। इस दौरान किसानों को कीट एवं रोगों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक वंदना पांडेय के निर्देशन में यह सर्वेक्षण हुआ। सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी ईश्वर दत्त और कृषि निरीक्षक अंकित शर्मा भी टीम में थे। अधिकारियों ने किसानों को धान की बुवाई से पहले बीज उपचार की सलाह दी। इससे ड्वार्फ रोग तथा अन्य कीट-बीमारियों से बचाव होगा। यांत्रिक एवं जैविक कीट नियंत्रण उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कपास की फसल में 40-45 दिन बाद प्रति एकड़ चार फेरोमोन ट्रैप लगाने को कहा गया। रस चूसने वाले कीटों की निगरानी के लिए पीले और नीले स्टिकी ट्रैप भी सुझाए गए। इससे कीटों की समय पर पहचान कर केंद्रीय कीटनाशी बोर्ड से अनुमोदित दवाओं का उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी दी। इस एप से किसान फसल में लगने वाले कीटों और रोगों की पहचान कर तत्काल समाधान पा सकेंगे। इससे अनावश्यक रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से भी बचा जा सकेगा। सर्वेक्षण के दौरान खेतों में फेरोमोन ट्रैप का प्रदर्शन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में कपास और धान की फसलों में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप आर्थिक हानि स्तर से कम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed