{"_id":"69b30a2acfb85e66d80bfd55","slug":"adc-listened-to-public-problems-and-gave-instructions-for-their-solution-jind-news-c-199-1-jnd1010-149786-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एडीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एडीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी10:समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर लगा। एडीसी प्रदीप कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीने के पानी, सीवर, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
यदि जिले में इस प्रकार की कोई समस्या सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में उपायुक्त स्वयं लोगों की शिकायतें सुनते हैं। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। इससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर संभव हो पाता है।
समाधान शिविर में आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अजमेर बस्ती निवासी राकेश द्वारा नया आधार कार्ड बनवाने, अजमेर बस्ती निवासी रानी द्वारा बेटी के विवाह के लिए विवाह-कन्यादान योजना के तहत सहायता राशि दिलवाने, सोमनाथ मंदिर के निकट निवासी सुभाष द्वारा इंतकाल करवाने, गतौली निवासी प्रार्थी द्वारा प्लॉट की निशानदेही करवाने और किलाजफरगढ़ के ग्रामवासियों द्वारा किलाजफरगढ़ के पुराने बस स्टैंड के निकट स्थित अंडरपास के अंदर और बाहर प्रकाश व्यवस्था करवाने संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका रानी मौजूद रहे।
Trending Videos